क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता : सत्येंद्रनाथ

50 हजार की आबादी को जोड़नेवाले 33 किमी के पथ का शिलान्यास गढ़वा : पलामू सांसद वीडी राम व गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने शुक्रवार को चिनिया तथा रंका प्रखंड को जोड़नेवाली 33 किमी लंबे पथ का शिलान्यास किया़ नारियल फोड़ कर शिलान्यास करने के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद वीडी राम ने […]

50 हजार की आबादी को जोड़नेवाले 33 किमी के पथ का शिलान्यास
गढ़वा : पलामू सांसद वीडी राम व गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने शुक्रवार को चिनिया तथा रंका प्रखंड को जोड़नेवाली 33 किमी लंबे पथ का शिलान्यास किया़ नारियल फोड़ कर शिलान्यास करने के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद वीडी राम ने कहा कि यह पथ चिनिया, रानीचेरी, खालीपाथर, बिलैतीखैर, खुथुआमोड़ होते हुए एनएच में जाकर मिलेगी़
इस पथ के बन जाने के बाद 50 हजार की आबादी प्रभावित होगी़ साथ ही छत्तीसगढ़ पहुंचने का रास्ता भी सुगम हो जायेगा़ 80.99 करोड़ की लागत वाले इस पथ में 10 पुलिया का भी निर्माण किया जायेगा़ क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी इसी तरह के कार्य किये जाते रहेंगे़ इस मौके पर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं. सड़क, सिंचाई, पेयजल, बिजली, शिक्षा आदि सभी क्षेत्रों में भाजपानीत केंद्र व राज्य की सरकार लगातार काम कर रही है़ आज स्थिति यह हो गयी है कि विपक्ष को न तो भ्रष्टाचार का मुद्दा मिल रहा है और न ही किसी क्षेत्र को उपेक्षित किये जाने का़ विधायक ने कहा कि चिनिया-रनपुरा-खुथुआमोड़ की यह बननेवाली सड़क को लेकर ग्रामीण पहले से ही मांग कर रहे थे़
उन्होंने राज्य सरकार से प्रयास कर इस सड़क के निर्माण की मंजूरी ली है़ इससे 15 गांव के लोग मुख्य सड़क से जुड़ जायेंगे. कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, भाजपा नेता ओमप्रकाश तिवारी, विनय कुमार चौबे, हाजी जौआद, ब्रजेश उपाध्याय, कपिल प्रसाद, रामसकल कोरवा, विश्वास प्रसाद, बनवारी प्रसाद गुप्ता, लक्ष्मी नारायण साह, राजू प्रसाद गुप्ता, उदय प्रजापति, सुरेश कुमार, भोला कुमार अन्य लोग उपस्थित थे़ इस अवसर पर ग्रामीणों ने सांसद व विधायक को गांव की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >