छठ को लेकर शुरू हो गयी सफाई

नगर परिषद जेसीबी से छठ घाटों की करा रहा है साफ एसडीओ राकेश कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी को शहर की साफ-सफाई पर जारी किया था नोटिस गढ़वा. दीपावली व छठ पूजा को लेकर नगर परिषद ने साफ-सफाई का अभियान को और तेज कर दिया है़ लेकिन त्योहार के मद्देनजर प्रतिदिन घरों से अनुमान से अधिक […]

नगर परिषद जेसीबी से छठ घाटों की करा रहा है साफ
एसडीओ राकेश कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी को शहर की साफ-सफाई पर जारी किया था नोटिस
गढ़वा. दीपावली व छठ पूजा को लेकर नगर परिषद ने साफ-सफाई का अभियान को और तेज कर दिया है़ लेकिन त्योहार के मद्देनजर प्रतिदिन घरों से अनुमान से अधिक कचरा निकलने से परेशानी हो रही है़
बावजूद सफाई में कोई भी कोताही नहीं बरती जा रही है़. उक्त बातें मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी ने जेसीबी से सफाई कराने के दौरान कही़ उन्होंने कहा कि त्योहार को लेकर नगर परिषद में आनेवाले सभी छठ घाटों की सफाई शुरू कर दी गयी है़ कचरों की सफाई मजदूरों से एवं अन्य उपकरणों से भी की जा रही है़
उन्होंने कहा कि छठ घाटों की सफाई के लिए संबंधित घाट के कमेटी के एक प्रतिनिधि नियुक्त कर नगर परिषद को इस अभियान में सहयोग करें. नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई अभियान में कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी़ श्रीमती केसरी ने कहा कि त्योहार को लेकर सभी सफाईकर्मी, कर्मचारी व पदाधिकारी की छुट्टी रद्द कर दी गयी है़
उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि साफ कराये जा रहे छठ घाटों पर गंदगी न फैलायें और न ही शौच करें. ऐसा करने पर यदि वे पकड़े जाते हैं, तो उनसे 500 रुपया जुर्माना वसूला जायेगा़
नगर परिषद क्षेत्र को वर्ष 2017 तक खुले में शौच से मुक्त करने को लेकर व्यापक स्तर पर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है और बार-बार यह अपील किया जा रहा है कि जिनके घरों में शौचालय नहीं है, वे नगर परिषद को आवेदन दें. उन्हें तत्काल शौचालय आवंटित कर दी जायेगी़ मंगलवार को उन्होंजे जेसीबी मशीन को लेकर कई स्थानों पर साफ-सफाई कराया़ शहर को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद संकल्पित है़
विदित हो कि एसडीओ राकेश कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर शहर की साफ-सफाई को लेकर चेतावनी दी थी़ इसकी खबर मंगलवार को प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष ने अभियान का मोरचा संभाला़ इस मौके पर वार्ड पार्षद पूनमचंद कांस्यकार, मीरा कुमारी, संजय ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >