सांसद वीडी राम ने सांसद मद से बार एसोसिएशन व दस्तावेज नवीस संघ के कमरा निर्माण का शिलान्यास किया
गढ़वा. चुनाव में जनता से किये गये वादे एक-एक कर पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है़
विकास की गति को तेज करने को लेकर केंद्र व राज्य सरकार गंभीर है़ उक्त बातें सांसद वीडी राम ने मंगलवार को बार एसोसिएशन व दस्तावेज नवीस संघ में बननेवाले भवन के शिलान्यास के बाद प्रभात खबर से कही़
मंगलवार को उन्होंने सांसद निधि से चार-चार लाख रुपये की लागत से दस्तावेज नवीस संघ व बार एसोसिएशन में कमरों का निर्माण की आधारशिला नारियल फोड़ कर रखी़ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विकास को लेकर काफी गंभीर है़ वहीं राज्य की रघुवर सरकार द्वारा विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद की जा रही है़ उन्होंने कहा कि चुनाव में उन्होंने जनता के साथ जो वादा किया था, उसे भी पूरा करने का वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं. एक-एक कर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर लोगों को सहूलियत प्रदान करने का प्रयास करेंगे़
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय, सचिव भृगुनाथ चौबे, अधिवक्ता संजय सिंह, अलख निरंजन चौबे, रामाशीष तिवारी, जितेंद्र सिन्हा, मुकेश सिन्हा, नवीस संघ के अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष किताबुद्दीन अंसारी, सचिव चतुर्वेदी अलख निरंजन शर्मा, रामप्रवेश राम, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार कुशवाहा, रामाशीष मेहता, अवधेश कुशवाहा, प्रह्लाद चौबे, दिलीप कुमार, आदम अली, कृष्णा प्रसाद, धनंजय तिवारी, अब्दुल करीम खान, रामनारायण दुबे, महेश राम, मो ईशरार खां सहित कई लोग उपस्थित थे़
