नगरऊंटारी : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में प्रखंड के सभी हड़ताली पारा शिक्षकों की बैठक मंगलवार को भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रूपेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित सभी पारा शिक्षकों ने हड़ताल में बने रहने का निर्णय लिया.
पारा शिक्षकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जायेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. बैठक में सर्वसम्मति से गुरुवार को स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से पारा शिक्षक रांची में चल रहे डेरा डालो-घेरा डालो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होने का निर्णय लिया.
बैठक में संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष संध्या कुमारी, आशा कुमारी, कुमारी सुधा भारती, राम रूबानी देवी, रेयासत अंसारी, सत्येंद्र कुमार ठाकुर, सत्यदेव कुमार, अनूप विश्वकर्मा, अरविंद कुमार ठाकुर, जयशंकर प्रसाद, प्रयाग राम, राकेश कुमार वर्मा, उस्मान अंसारी, मजीद अंसारी, समोद कुमार, विनोद राम, हफीज अंसारी, कामेश्वर मेहता, इम्तेयाज अंसारी, धनंजय प्रसाद, मो अाबिद हुसैन, नंद कुमार राम, रामचंद्र बैठा, राघव शरण देव, उमेश उरांव, बाबूलाल सिंह, जाहिद हुसैन अंसारी सहित बड़ी संख्या में पारा शिक्षक उपस्थित थे.
