रेफर मरीजों को नि:शुल्क एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग
गढ़वा : जननायक पार्टी द्वारा रेफर मरीजों को नि:शुल्क एंबुलेंस एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी प्रदान करने की मांग को लेकर सदर अस्पताल गढ़वा में एक दिवसीय धरना दिया गया़ धरना की अध्यक्षता जननायक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम ऋषि ने की़
इस मौके पर प्रतीकात्मक रूप से शव को चिता पर लिटाया गया था़ इस मौके पर धरना को संबोधित करते हुए पाटी के वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल में समुचित इलाज की आशा लेकर आनेवाले मरीजों को निराशा हाथ लग रही है़
समुचित व्यवस्था नहीं होने पर मरीज को रांची के लिए रेफर तो कर दिया जाता है, लेकिन यह नहीं देखा जाता है कि मरीज वहां तक जाने में सक्षम है या नही़ं वक्ताओं ने कहा कि इसके लिए सरकार को सभी जिलों में नि:शुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था करनी चाहिए, साथ ही वहां तक एक प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी के साथ में भेजा जाना अनिवार्य होनी चाहिए़ धरना में इसके अलावा मरीज की मौत होने पर पार्थिव शव को उसके घर तक पहुंचाने के लिए भी नि:शुल्क व्यवस्था करने की मांग रखी गयी़
पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय तिवारी ने कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य उपलब्ध कराना सरकार की जवाबदेही बनती है, लेकिन सदर अस्पताल गढ़वा की स्थिति काफी खराब है़ न तो समुचित दवा की सुविधा है और न ही चिकित्सक के अंदर इलाज करने की भावना है़ गौतम ऋषि ने कहा कि सरकारी चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगनी चाहिए़ अस्पताल में जीवन रक्षक दवाओं का घोर अभाव है़
इस अवसर पर शशिकांत तिवारी, मनोज कुमार सिन्हा, अमित राज, पिंकी भानु, प्रदीप शर्मा, उपेंद्र कुशवाहा, सूर्य मेहता, सत्यनारायण सिंह, फूलचंद विश्वकर्मा, रामाधार दूबे, संजय कुमार, ममता देवी, सुजीत बक्सराय, गोविंदा कुमार, अभिषेक कुमार, ममता पांडेय, बबलू दूबे, राजन तिवारी आदि ने भी विचार रखे़ धन्यवाद ज्ञापन नमस्कार तिवारी ने दिया.
