गढ़वा : डंडई प्रखंड के तसरार पंचायत स्थित टोरीकला में जोगिया पहाड़ी पर छह दिवसीय विराट लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है़ यज्ञ 18 अक्तूबर को जलयात्रा के साथ शुरू की जायेगी़
जोगिया पहाड़ पर इस महायज्ञ को भव्य रूप देने के लिए एक कमेटी गठित कर गयी है़ कमेटी के सदस्य दिन-रात मेहनत कर यज्ञ को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. यह महायज्ञ शेषनारायणचार्यजी महाराज द्वारा संपन्न करायी जायेगी़ जलयात्रा के पश्चात 19 अक्तूबर को यज्ञ शुरू किया जायेगा़ 23 अक्तूबर को यज्ञ की पूर्णाहुति की जायेगी़ जलयात्रा के मौके पर जिले के कई पदाधिकारियों के उपस्थित रहेंगे़
