इसलाम जिंदा होता है हर करबला के बाद...

सभी अखाड़ों से हजरत इमाम हुसैन की याद में मुहर्रम का जुलूस निकला नगरऊंटारी : हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया जानेवाला मुहर्रम नगरऊंटारी अनुमंडल मुख्यालय में गुरुवार को पहलाम के जुलूस के साथ संपन्न हो गया. इस अवसर पर मुसलमानों ने ताजिया, सिपड़ व अखाड़ों के साथ जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल कलाकारों […]

सभी अखाड़ों से हजरत इमाम हुसैन की याद में मुहर्रम का जुलूस निकला
नगरऊंटारी : हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया जानेवाला मुहर्रम नगरऊंटारी अनुमंडल मुख्यालय में गुरुवार को पहलाम के जुलूस के साथ संपन्न हो गया. इस अवसर पर मुसलमानों ने ताजिया, सिपड़ व अखाड़ों के साथ जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल कलाकारों ने कई जगहों पर लाठी, भाला, गड़ासा, तलवार आदि के करतब दिखाये. पहलाम का जुलूस परंपरागत तरीके से ताजिया, सिपड़ व अखाड़े के साथ निकला. जुलूस में शामिल लोग करबला दूर है- जाना जरूर है, ‘या अली या हुसैन’ के साथ मातम कर रहे थे. जुलूस में शामिल लोग मरसिया भी पढ़ रहे थे.
नरही, जासा, विशुनपुर, चेचरिया, नयाखांड़, सोनवर्षा, जंगीपुर आदि गांवों से निकला जुलूस सूर्य मंदिर मैदान में पहुंच कर मिलनी किया गया. सूर्य मंदिर स्थित मैदान में भी कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक लाठी-भाला, गंड़ासे व तलवार के कतरब दिखाये. इसके बाद गढ़ से होते हुए जुलूस बस स्टैंड पहुंचा, जहां देर तक कलाकारों ने करतब दिखाये. इसके बाद जुलूस सदर कलाम खां के घर के निकट पहुंचा तथा कलाकारों ने कई करतब दिखाये. इसके बाद सभी ताजिये का पहलाम करबला में देर शाम किया किया गया.
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल के जवान जगह-जगह मुस्तैद दिख रहे थे. अनुमंडल पदाधिकारी राजेश साह, मजिस्ट्रेट गजनफर अली खान सहित कई अधिकारी स्वयं उपस्थित थे. व्यवसायी संघ ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए बिस्कुट-पानी का इंतजाम किया. व्यवसायी संघ के स्टॉल पर विकास स्वदेशी, रंजीत जायसवाल, आनंद प्रकाश (आढ़त), अनूप कुमार निराला, चंद्र प्रकाश, विनोद कसेरा जुलूस में शामिल लोगों को पानी व बिस्कुट दे रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >