गाता रहे मेरा दिल, तू ही मेरी मंजिल...

गढ़वा : संगीत कला महाविद्यालय के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में पार्श्व गायक किशोर कुमार की 29वीं पुण्यतिथि मनायी गयी़ इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व स्थानीय कलाकारों ने संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी की अगुवाई में दिवंगत किशोर कुमार की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर व […]

गढ़वा : संगीत कला महाविद्यालय के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में पार्श्व गायक किशोर कुमार की 29वीं पुण्यतिथि मनायी गयी़ इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व स्थानीय कलाकारों ने संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी की अगुवाई में दिवंगत किशोर कुमार की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर व दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की़ कार्यक्रम का शुभारंभ उमेश विश्वकर्मा ने गाता रहे मेरा दिल… गाने से किया. तत्पश्चात सुधांशु कुमार ने एक रास्ता है जिंदगी… की शानदार प्रस्तुति की़ वहीं राजू रंजन सिन्हा ने भोले ओ भोले, मेरे यार को मना दे…
तथा विवेक शर्मा व दीप माला ने तुझ संग प्रीत लगायी सजना…, अदिति अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, अदिति उपाध्याय, प्रीति तिवारी, साकेत व राजेश ने संयुक्त रूप से परेदशिया ये सच है पिया… गीत गाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी़ कार्यक्रम में आलोक कुमार ठाकुर ने घुंघरू की तरह…, मोहित केसरी, शिवानी सिंह व आरती कुमारी ने कोरा कागज ये मन मेरा… गीत प्रस्तुत किया़ वहीं गोपाल कश्यप ने दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा… गीत प्रस्तुत किया़ मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं काफी संख्या में उपस्थित थे़ धन्यवाद ज्ञापन कल्पना द्विवेदी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >