टीपीसी कमांडर ने कर दी ग्रामीण की हत्या

पैसे के लेन-देन का आरोप लगा कर की गयी हत्या रमकंडा : नक्सली संगठन टीपीसी टू कमांडर रोशन के दस्ते ने दुर्गा अष्टमी की रात करीब 10 बजे चेटे गांव पहुंच कर शनिचर कोरवा(30 वर्ष) को राइफल के बट से मार कर हत्या कर दी़ ग्रामीणों के मुताबिक रविवार की रात में टीपीसी टू के […]

पैसे के लेन-देन का आरोप लगा कर की गयी हत्या
रमकंडा : नक्सली संगठन टीपीसी टू कमांडर रोशन के दस्ते ने दुर्गा अष्टमी की रात करीब 10 बजे चेटे गांव पहुंच कर शनिचर कोरवा(30 वर्ष) को राइफल के बट से मार कर हत्या कर दी़ ग्रामीणों के मुताबिक रविवार की रात में टीपीसी टू के करीब आठ की संख्या में सशस्त्र दस्ता शनिचर कोरवा के घर पहुंचा़ दस्ता के लोग शनिचर को खोज रहे थे़ उस दौरान वह घर पर ही था़
घर से पकड़ कर दस्ता के लोगों ने पैसे के विषय में पूछताछ करते हुए उसकी राइफल के कुंदे से पिटाई कर दी़ इससे उसकी मौत हो गयी़ सूत्रों ने बताया कि शनिचर का पलामू के चैनपुर थाना के परसो गांव के एक व्यक्ति के साथ पैसे का विवाद चल रहा था़ इसी को लेकर उसकी हत्या की गयी है़ इस मामले में मृतक की पत्नी ने रमकंडा थाने में टीपीसी टू के कमांडर रौशन, महेंद्र व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है़ इस संबंध में थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद ही पुलिस नक्सलियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है़ जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >