जय मां दुर्गे से गूंजा चंदनी

खरौंधी. खरौंधी प्रखंड के चंदनी गांव में नवयुवक क्लब ने भव्य पूजा पंडाल बनाया है़ इस पंडाल का निर्माण इसी गांव के निवासी अशोक कुमार मेहता ने बनाया है़ एक लाख रुपये की लागत से बनाया गया यह पंडाल प्रखंड का सबसे आकर्षक पंडालों में शामिल है. जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष सह नवयुवक क्लब […]

खरौंधी. खरौंधी प्रखंड के चंदनी गांव में नवयुवक क्लब ने भव्य पूजा पंडाल बनाया है़ इस पंडाल का निर्माण इसी गांव के निवासी अशोक कुमार मेहता ने बनाया है़ एक लाख रुपये की लागत से बनाया गया यह पंडाल प्रखंड का सबसे आकर्षक पंडालों में शामिल है. जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष सह नवयुवक क्लब के अध्यक्ष धर्मराज पासवान के नेतृत्व में चंदनी के देवी मंदिर समिति ने दुर्गा पूजा की तैयारी व पंडाल का निर्माण कराया है़
क्लब ने दशहरा के दिन रावण के पुतला दहन करने का निर्णय लिया है़ पूजा को सफल बनाने में क्लब के कृष्णा सेठ, शेख मोहम्मद, अजय कुमार मेहता, विवेकानंद यादव, मुकेश मेहता, नसीम अंसारी का नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >