मौत से लड़ते हुए 15 दिन बाद स्वस्थ हुआ नवजात

गढ़वा : तमाम विपरित परिस्थितियों को चुनौती देते हुए धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी गांव से मिला नवजात बच्चा 15 दिन बाद स्वस्थ हो गया है़ अब बाल कल्याण समिति की ओर से उसके परिजनों की खोज प्रारंभ की जा रही है़ अभी यह बच्चा विशिष्ठ दत्तक ग्रहण संस्था की देखरेख में रांची पल रहा है़ […]

गढ़वा : तमाम विपरित परिस्थितियों को चुनौती देते हुए धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी गांव से मिला नवजात बच्चा 15 दिन बाद स्वस्थ हो गया है़ अब बाल कल्याण समिति की ओर से उसके परिजनों की खोज प्रारंभ की जा रही है़ अभी यह बच्चा विशिष्ठ दत्तक ग्रहण संस्था की देखरेख में रांची पल रहा है़ उल्लेखनीय है कि 27 अगस्त को टाटीदीरी गांव में नवजात बच्चा ग्रामीणों द्वारा झाड़ी से उस समय बरामद किया था, जब तेज बारिश हो रही थी़ बच्चे के जन्म देनेवालों ने भले ही उसे मरने के लिए छोड़ दिया था, लेकिन घंटों पानी व जंगली जानवरों के बीच रहने के बाद भी.

वह नवजात मौत से लड़ता हुआ जिंदा रहा़ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके रोने की आवाज सुन कर जब ग्रामीण उसके पास गये, तब वहां एक सियार वहां मंडरा रहा था. साथ ही मात्र पांच फीट की दूरी पर एक सांप भी था़ लेकिन जाको राखे साइयां मार सके ना कोय वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए नवजात रात से लेकर सुबह तक रोता रहा़ बच्चे के रोने की आवाज सुन कर काफी देर बार जब अहले सुबह कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे थे़

एक ग्रामीण ने उसे उठाया और दूध पिलाने के बाद धुरकी थाना प्रभारी के माध्यम से उसे बाल कल्याण समिति गढ़वा को सुपुर्द कर दिया गया था़कुपोषण व पीलिया भी नहीं छीन सकी जीवन27 अगस्त को जब बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि जब वह बच्चा उन्हें मिला था, तब वह कुपोषित था़ .

उसे कुपोषण उपचार केंद्र सदर अस्पताल गढ़वा में भरती कराया गया़, जहां उपचार के दौरान पता चला कि वह पीलिया बीमारी से ग्रसित है़ इसके बाद उसे साईं सुशीला शिशु चिकित्सालय में इलाज कराया गया़, जहां डॉ विजय कुमार भारती ने उसका इलाज कराया. स्वस्थ होने के बाद अभी वह बाल कल्याण समिति के माध्यम से विशिष्ठ दत्तक ग्रहण संस्था में पल रहा है़ बच्चे के संबंध में दावा कर ले जा सकते हैं : राकेश त्रिपाठीइस संबंध में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी व बाल संरक्षण पदाधिकारी अशोक नायक ने कहा कि बच्चा के संबंध में उसके परिजन आवश्यक साक्ष्य के साथ दावा कर उसे ले जा सकते है़ं उन्होंने बताया कि बच्चा अभी पूरी तरह से स्वस्थ है़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >