ओकांडी : कांडी प्रखंड स्थित कॉलेज रोड में आयु निर्मल गैस एजेंसी खोली गयी़ इसका उदघाटन बीडीओ गुलाम समदानी ने किया़ इस मौके पर उन्होंने कहा कि आधी आबादी जो महिलाओं की है.
वह जलावन के लिए परेशान रहती है़ उनकी परेशानी गैस एजेंसी खुलने के बाद दूर हो जायेगी़ एजेंसी के प्रोपराइटर कश्यप ओझा को इसके लिए उन्होंने शुभकामनाएं दी़ इस मौके पर प्रखंड प्रमुख ज्ञांति देवी ने कहा कि भोजन बनाने के लिए गैस सबसे बेहतरिन ईंधन है़ इस अवसर पर 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रामलाला दुबे ने कहा कि सरकार सभी घरों तक गैस पहुंचाना चाहती है़ इसी उद्देश्य से यहां गैस एजेंसी का कार्यालय खोला गया है़ इस मौके पर मुखिया विनोद प्रसाद, भाजपा नेता विनोद ओझा, विकास उपाध्याय, विनोद चंद्रवंशी, निरंजन सिंह, अजीत दुबे, शशिरंजन दुबे अन्य लोग उपस्थित थे़
