किराना दुकानदार में गोलीबारी, एक घायल

किराना दुकानदार में गोलीबारी, एक घायलफोटो- बिखरा हुआ खून व दुकान का अस्त-व्यस्त सामाननगरऊंटारी. एनएच 75 पर हेन्हो मोड़ के पास स्थित बीरेंद्र प्रसाद के किराना दुकान में हथियार से लैस चार अपराधी अचानक घुस गये तथा कैश का बक्सा लेकर चंपत हो गये. जब दुकानदार का बेटा पंकज प्रसाद ने अपराधियों का विरोध किया, […]

किराना दुकानदार में गोलीबारी, एक घायलफोटो- बिखरा हुआ खून व दुकान का अस्त-व्यस्त सामाननगरऊंटारी. एनएच 75 पर हेन्हो मोड़ के पास स्थित बीरेंद्र प्रसाद के किराना दुकान में हथियार से लैस चार अपराधी अचानक घुस गये तथा कैश का बक्सा लेकर चंपत हो गये. जब दुकानदार का बेटा पंकज प्रसाद ने अपराधियों का विरोध किया, तो अपराधियों ने उस पर अपने पिस्तौल से दो फायर कर दिया. गोली उसके बांह में लगी है. दुकान में खून फैला हुआ है. दुकान में पहले से मौजूद अनिल कुमार सिंह ने जब अपराधियों का विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर भी पिस्तौल तान दिया तथा अंदर जाने को कहा. अपराधियों ने अनिल कुमार का पर्स और मोबाइल लूट लिया. अपराधियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बाहर निकलोगे, तो गोली मार देंगे. घटना शाम 6:45 मिनट की है. चारों अपराधी पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये थे. घटना के बाद हेन्हो मोड़ पर अफरा-तफरी मच गयी है. दिनदहाड़े हुई लूट व फायरिंग के बाद आसपास के लोग दहशत में है. घायल पंकज का इलाज करने के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >