नो एंट्री का समय बदला

गढ़वा : गढ़वा शहर से होकर गुजरनेवाले मालवाहक वाहन ट्रक, टैंकर आदि के नो इंट्री के समयावधि में परिवर्तन किया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा के ज्ञापांक 444 दिनांक 28 जुलाई 2016 का यह आदेश 30 जुलाई से प्रभावी होगा. परिवर्तित समयावधि में सभी मार्ग से वाहनों का नो इंट्री सुबह आठ बजे से लागू […]

गढ़वा : गढ़वा शहर से होकर गुजरनेवाले मालवाहक वाहन ट्रक, टैंकर आदि के नो इंट्री के समयावधि में परिवर्तन किया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा के ज्ञापांक 444 दिनांक 28 जुलाई 2016 का यह आदेश 30 जुलाई से प्रभावी होगा. परिवर्तित समयावधि में सभी मार्ग से वाहनों का नो इंट्री सुबह आठ बजे से लागू होगी.
इसमें कनहर भवन चेक पोस्ट की तरफ से आनेवाले वाहनों को नो इंट्री में छूट दोपहर में 12 बजे से 12.45 बजे तक रहेगा. इसके बाद पुन: रात में 8.30 बजे से नो इंट्री हटेगा, जो सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा. वहीं टंडवा चेकपोस्ट की तरफ से आनेवाले वाहनों के लिए नो इंट्री में छूट अपराह्न 12.45 बजे से 1.30 बजे तक रहेगी, जो पुन: रात में नौ बजे से नो इंट्री हटेगा.
इसी तरह रेहला रोड चेक पोस्ट की तरफ से आनेवाले वाहनों के लिए नो इंट्री में छूट 1.45 बजे से 2.15 बजे तक दी जायेगी. पुन: इस मार्ग के वाहनों की नो इंट्री 9.15 बजे से हटेगा, जो सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा. एसडीओ ने बताया कि यह आदेश उपायुक्त के मौखिक निर्देश के बाद गढ़वा थाना प्रभारी के प्रतिवेदन के आधार पर दिया गया है. उन्होंने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में प्रवेश के पूर्व निर्धारित गति सीमा 20 किमी प्रति घंटा के अंदर रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >