काम किया किसी ने, राशि निकाली किसी ने

मनरेगा योजना के तहत डोभा के निर्माण में फरजीवाड़ा नगरऊंटारी : काम किया किसी ने, मस्टर रोल में मजदूर कोई और तथा निकासी किसी और ने किया. यह फरजीवाड़ा मनरेगा योजना के तहत निर्माण कराये जा रहे डोभा योजना नगरऊंटारी प्रखंड के कुषढड पंचायत का में हो रहा है. मजदूर के जानकारी बिना पोस्ट ऑफिस […]

मनरेगा योजना के तहत डोभा के निर्माण में फरजीवाड़ा
नगरऊंटारी : काम किया किसी ने, मस्टर रोल में मजदूर कोई और तथा निकासी किसी और ने किया. यह फरजीवाड़ा मनरेगा योजना के तहत निर्माण कराये जा रहे डोभा योजना नगरऊंटारी प्रखंड के कुषढड पंचायत का में हो रहा है.
मजदूर के जानकारी बिना पोस्ट ऑफिस के पदाधिकारी व बिचौलियों की मिलीभगत से फरजी अगूंठा लगा कर मजदूरी की राशि का निकासी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामला का खुलासा तब हुआ, जब संबंधित पंचायत के रोजगार सेवक द्वारा उपलब्ध कराया गया एफटीओ नंबर से निकाला गया. डोभा के भूमि स्वामी राजेंद्र राम ने जब उक्त एफटीओ नंबर मिलाया, तो देखा की मजदूरों की राशि खाता से निकासी कर ली गयी है, लेकिन इस मामले की जानकारी न ही मजदूर को है न ही मेठ को. मामले की जानकारी जब मुखिया से ली, तो मुखिया ने बताया कि पैसा निकाला गया है खर्च हो गया. आने पर देंगे.
क्या है मामला
कुषढड़ ग्राम मे राजेंद्र राम के खेत में चार लाख की लागत से डोभा का निर्माण कराया जा रहा है. योजना का मेठ सईदन बीबी है. उक्त योजना में मस्टर रोल के अनुसार 13 हजार 26 रुपये अठारह मजदूरों के लिए राशि डिमांड है. उक्त मस्टर रोल में आये नाम में कई मजदूर ऐसे हैं, (जिन्होंने उक्त योजना में कार्य भी नहीं किया है) की राशि अधौरा स्थित पोस्ट ऑफिस मे भेजी गयी. भूमि स्वामी को मुखिया द्वारा उपलब्ध कराया गया एफटीओ नंबर गलत पाया गया. जब संबंधित पंचायत सेवक से उक्त योजना को एफटीओ नंबर मिला, तो पाया कि दस दिन पूर्व उक्त मजदूरों की राशि की निकासी की गयी है.
क्या कहते हैं काम करनेवाले मजदूर
काम करनेवाले मजदूर जसमुद्दीन अंसारी, मशीहन बीबी, रैयाज अंसारी, नियाज अंसारी, कमरुण बीबी, सीमा देवी, कलावती देवी, अखिलेश राम, मिथिलेश राम ने बताया कि उक्त डोभा मे दस से बारह दिन कार्य किया, लेकिन मजदूरी अबतक नहीं मिली है. उक्त लोगों ने कहा कि कार्य करा रहे लोगों से जब मजदूरी मांगी, तो कहा गया कि नहीं आया है. उक्त मजदूरों ने कहा कि जब जानकारी मिली कि पैसे की निकासी कर ली गयी है, तो पुन: मांगने पर आनाकानी की जा रही है.
किस मजदूर के नाम पर राशि की निकासी की गयी है
जिन मजदूरों के नाम पर निकासी की गयी है. उसमें कुर्बान अंसारी, शमीम अंसारी, आसमां बीबी, विलाल अंसारी, नबीजन अंसारी, जोहरा बीबी, नजरुन बीबी, मुस्ताक अंसारी, रामपवन मेहता, सीमा देवी, मजवन बीबी, अलमीन अंसारी, जयहरूरुद्दीन अंसारी, साजमा बीबी, खुर्शीद अंसारी, विनोद मेहता, अपुप अंसारी का नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >