गढ़वा : सांसद आदर्श ग्राम के रूप में चयनित गढ़वा प्रखंड की मधेया पंचायत में मंगलवार को डीसी डॉ नेहा अरोड़ा ने ग्रामीणों के साथ बैठक की़ बैठक में जिले के सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे. बैठक में मधेया पंचायत के सभी गांवों के विकास पर चर्चा की गयी़ ग्रामीणों ने डीसी के समक्ष गांव की समस्याओं को रखा़ उन्होंने समस्याअों के समाधान का आश्वासन दिया़
बैठक में डीसी ने ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए प्रेरित किया़ डीसी ने कहा कि एसएचजी के माध्यम से महिलाएं छोटे-छोटे काम शुरू कर सकती हैं. उन्होंने बेरोजगार युवकों से पशुपालन व खेतीबारी पर ध्यान देने को कहा़ उन्होंने कहा कि मधेया पंचायत में सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन किया जायेगा़ यदि ग्रामीणों को किसी भी तरह की समस्या होती है, तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं.
डीसी ने पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, सिंचाई के साधन व सड़क की स्थिति से संबंधित जानकारी ली. ग्रामीणों द्वारा प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
बैठक की अध्यक्षता मधेया पंचायत की मुखिया बिंदु देवी ने की़ मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी रबिस चंद्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी बृजमेाहन कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी जर्नादन राम, जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, लघु सिंचाई व
भूमि संरक्षण विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे़
