जनता दरबार में आये मामलों का हल निकालें

गढ़वा : उपायुक्त नेहा अरोड़ा के साप्ताहिक जनता दरबार में मंगलवार को जिले के विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी़ इस दौरान रंका स्वास्थ्य उपकेंद्र की ममता देवी, आशा देवी व ग्रामीण नवीस अंसारी के मामले पर उपायुक्त ने एसडीअो व अंचल पदाधिकारी त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये़ अन्य ग्रामीणों के आवेदन […]

गढ़वा : उपायुक्त नेहा अरोड़ा के साप्ताहिक जनता दरबार में मंगलवार को जिले के विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी़ इस दौरान रंका स्वास्थ्य उपकेंद्र की ममता देवी, आशा देवी व ग्रामीण नवीस अंसारी के मामले पर उपायुक्त ने एसडीअो व अंचल पदाधिकारी त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये़ अन्य ग्रामीणों के आवेदन व शिकायतों पर उपायुक्त ने गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है़
उपायुक्त ने अधिकारियों केा निर्देश दिया है कि जनता दरबार में प्राप्त होनेवाले आवेदनों पर रुचि लेकर गंभीरता से हल करें. इसके अलावा जनता दरबार में आपूर्ति विभाग व अंचल विभाग से संबंधित मामलों का भी निष्पादन किया गया़ इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी भी उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >