मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के संगबरिया गांव निवासी सुदामा राम के पुत्र राजेश राम को लड़की के अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है़ उस पर गांव की ही एक व्यक्ति ने अपनी लड़की अपहरण करनेका आरोप लगाया था़, जबकि लड़के के पिता सुदामा राम व मां मीना देवी का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है़
लड़की व लड़का अपनी मरजी से घर से फरार हुए थे़ दोनों ने उत्तर प्रदेश के दुद्धी में कोर्ट मैरेज भी कर लिया है, जिसका प्रमाण पत्र उनके पास उपलब्ध है़ जबकि इधर लड़की को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है़ पुलिस भी दोनों पहलुओं पर अनुसंधान कर रही है़ बताया गया कि चार माह पूर्व इस मामले को लेकर गांव में पंचायती भी करायी गयी थी़
