पुत्री की शादी की बात करने अंबिकापुर जा रहे थे
गढ़वा : पुत्री की शादी की बात करने बोलेरो से अंबिकापुर जा रहे शहर के टंडवा निवासी एस कुमार सोनी (50 वर्ष) एवं उनकी पत्नी गीता देवी (48 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गयी़ बुधवार की शाम अंबिकापुर से पांच किलोमीटर पूर्व पस्ता में उनकी बोलेरो व बस में भिड़ंत हो गयी.
जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर ही गीता देवी की मौत हो गयी, जबकि एस कुमार सोनी ने अस्पताल में गुरुवार को दम तोड़ दिया. मां-पिता की मौत की मनहूस खबर सुन दो पुत्र और एक पुत्री रोने लगे.
टंडवा मुहल्ले में भी शोक की लहर छा गयी़ ग्रामीणों के अनुसार एस कुमार की एक पुत्री की पिछले वर्ष मौत हो गयी थी़ देर शाम तक मृतकों का शव गढ़वा नहीं पहुंच
सका था़
