बाढ़ ने रोका ब्रिज का निर्माण

कांडी(गढ़वा) : कांडी प्रखंड के सुंडीपुर गांव में 82 करोड़ की लागत से कोयल नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य भी बाढ़ से प्रभावित हुआ है़ बाढ़ से कैंप पानी में डूब गया है और दो लाख की सामग्री बाढ़ में बह गये़ पुल निर्माण कार्य में लगे संवेदक के साइड इंचार्ज कश्यप […]

कांडी(गढ़वा) : कांडी प्रखंड के सुंडीपुर गांव में 82 करोड़ की लागत से कोयल नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य भी बाढ़ से प्रभावित हुआ है़ बाढ़ से कैंप पानी में डूब गया है और दो लाख की सामग्री बाढ़ में बह गये़ पुल निर्माण कार्य में लगे संवेदक के साइड इंचार्ज कश्यप ओझा ने बताया कि बाढ़ के कारण तीन जुलाई से काम बंद करना पड़ा़ कोयल नदी में इस पुल के लिए कुल 66 पाया का निर्माण करना है़ अब तक 54 पाया खड़ा कर दिया गया है़ 12 पाया पर ढ़लाई भी हो गया है़
उन्होंने बताया कि बाढ़ आने के कारण सेंन्ट्रिग का सामान, लाईनर, लोहा, प्लेट, लकड़ी, छड़ बह गया़ इससे कंपनी को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है़ उन्होंने बताया कि अभी भी बाढ़ के पाने में मिलर मशीन फंसी हुई है़ बताते चलें कि उक्त पुल का शिलान्यास तीन जुलाई 2015 को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया था़ इस पुल के निर्माण हो जाने से बिहार से झारखंड की दूरी 100 किमी कम हो जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >