नगरऊंटारी (गढ़वा). अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने शुक्रवार को प्रखंड के जंगीपुर ग्राम स्थित राजकीय मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया. विद्यालय में नौ जून से मध्याह्न भोजन बंद है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम पाल ने अनुमंडल पदाधिकारी को बताया कि राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन बंद है.
इसकी सूचना प्रखंड प्रखंड संसाधान केंद्र को दे दी गयी है. अनुमंडल पदाधिकारी ने विद्यालय की अन्य समस्याअों की जानकारी ली. समस्याअों से अवगत होने के बाद एसडीअो ने कहा कि शीघ्र जिले के उपायुक्त से पत्राचार कर मध्याह्न भोजन चालू कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि वे अब स्वयं प्रत्येक सप्ताह में एक दिन विद्यालय में बच्चों को विज्ञान की जानकारी देंगे. ज्ञात हो कि विगत तीन माह पूर्व एसडीअो ने इस विद्यालय को गोद लिया था.
