रास्ता दिलाने की मांग

नगरऊंटारी (गढ़वा). प्रखंड के विलासपुर जमुई व गंगटी ग्राम के ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त को आवेदन देकर अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर दस फीट रास्ता देने तथा वहां चहारदीवारी का निर्माण नहीं कराने की मांग की है. रास्ता नहीं मिलने पर आगामी तीन जुलाई को धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी ग्रामीणों ने दी है. आवेदन में […]

नगरऊंटारी (गढ़वा). प्रखंड के विलासपुर जमुई व गंगटी ग्राम के ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त को आवेदन देकर अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर दस फीट रास्ता देने तथा वहां चहारदीवारी का निर्माण नहीं कराने की मांग की है. रास्ता नहीं मिलने पर आगामी तीन जुलाई को धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी ग्रामीणों ने दी है. आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि विलासपुर, गंगटी व जमुई गांव उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा है. इन गांवों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ी जाति के लोग निवास करते हैं.

गांव में अंतरराज्यीय चेकपोस्ट के चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है, जिससे रास्ता बंद हो जायेगा. कई बार दस फीट रास्ता छोड़ कर चहारदीवारी निर्माण कराने की मांग की गयी. इसके बाद भी रास्ता नहीं मिल रहा है. विदित होकि इस मामले को लेकर विगत 25 जून को ग्रामीणों ने जम कर बवाल काटा था. जानकारी होने पर अनुमंडल पदाधिकारी स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया था. मांग करनेवालों में अवधेश गुप्ता, भगवान दास विश्वकर्मा, सूर्यदेव यादव, विरेंद्र कुमार गुप्ता, रामफल कश्यप, चंदन कुमार, चंद्रशेखर पासवान, प्रदीप पटेल, गुड्डू चौधरी, नीरज पासवान, राजू पासवान, बिहारी राम, अभिषेक कुमार, राजनाथ साह सहित 150 से अधिक ग्रामीणों के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >