रंका (गढ़वा) : रंका थाना क्षेत्र के खपरो गांव में आपसी विवाद को लेकर मां ने पुत्र को टांगी से मारकर घायल कर दिया. पुत्र सदाम अंसारी को इलाज के लिए रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. अनिश अंसारी के तीन पुत्र हैं. इसमें गुलाम अंसारी, सदाम अंसारी एवं साहिद अंसारी के बीच संपति का बंटवारा किया गया था. इसी को लेकर गुरुवार को मां आमना बीबी एवं पुत्र सदाम अंसारी के बीच विवाद हुआ था.
इसके बाद गुस्से में आकर आमना बीबी ने सदाम को टांगी से मारकर घायल कर दिया. इस संबंध में सदाम ने मां आमना बीबी सहित दोनों भाइयों पर मामला दर्ज कराया है.
