गढ़वा : जिले के केतार थाना क्षेत्र के पाचाडुमर निवासी उमा चेरो एक वर्ष से पुणे में बंधक बना हुआ है़ वह एक साल पहले काम की तलाश में वहां गया हुआ था़ इसी बीच पुणे स्टेशन के निकट आनंदी धाम के पास एक व्यक्ति उसे काम का झांसा देकर अपने साथ ले गया़, जहां उसे बंधक बना लिया गया़ उमा को घर से बाहर निकलने व वापस गढ़वा आने नहीं दिया जा रहा है़
युवक के पिता विश्वनाथ चेरो ने बताया कि मोबाइल नंबर 8888772621 पर उससे कभी-कभी बात होती है़ विश्वनाथ चेरो ने जायंट्स स्पेशल कमेटी सदस्य विजय कुमार केसरी को इस संबंध में जानकार दी़ इसके बाद श्री केसरी ने जायंट्स इंटरनेशनल मुंबई को पत्र लिख कर उमा को वहां से छुड़ाने का प्रयास करने का निवेदन किया है़
