गढ़वा : राजस्थान के अलवर से गढ़वा पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार कर लायी गयी अर्पणा उर्फ पारून शुक्रवार को गढ़वा मंडल कारा से बाहर निकली़ गढ़वा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा की अदालत से अर्पणा को गुरुवार को ही जमानत मिल गयी थी़
शुक्रवार को वह जेल से बाहर निकली और अलवर के लिए रवाना हो गयी़ गौरतलब है कि अर्पणा को रस्सी से बांधकर गढ़वा लाने की खबर सुर्खियों में प्रकाशित हुई थी़ इस मामले में एसपी प्रियदर्शी आलोक ने वारंट का तामिल करनेवाले पुलिस उप निरीक्षक के पी सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है़
