गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने मंगलवार को सभी बीडब्ल्यूओ व बीइइओ के साथ बैठक कर छात्रवृत्ति व साइकिल वितरण की स्थिति की समीक्षा की़ इस दौरान कई प्रखंड के विद्यालयों से छात्र-छात्राओं के खाता व आधार कार्ड के साथ सूची नहीं प्राप्त होने पर काफी नाराजगी जतायी. उपायुक्त ने हर हाल में 25 जून तक सभी विद्यालयों से बच्चों के आधार कार्ड व खाता नंबर के साथ सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया़ ऐसा नहीं करनेवाले प्रधानाध्यापकों को वेतन स्थगित करने का निर्देश देते हुए कहा गया कि उन पर कार्रवाई की जायेगी़
बैठक के विषय में जानकारी देते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी जर्नादन राम ने बताया कि विभागीय सचिव के निर्देश के मुताबिक 30 जून तक डीबीटी के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व साइकिल का वितरण कर देना है़ लेकिन अभी तक कई प्रखंड से विद्यार्थियों के खाता व आधार कार्ड की सूची ही नहीं प्राप्त हुई है़ इसकी मांग अप्रैल महीने से ही की जा रही है़ उन्होंने बताया कि उपायुक्त अगले सोमवार को पुन: इस मामले की पुन:समीक्षा करेंगी.
