योग से शरीर व मन दोनों स्वस्थ रहता है

गढ़वा : अंतराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने वृहद तैयारी की है. पंचायत से लेकर जिला स्तर तक योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश प्रशासन ने दिये हैं. जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम गोविंद उवि के मैदान में आयोजित किया जायेगा, जहां सुबह 5.30 बजे से योग कार्यक्रम शुरू होगा. इसमें […]

गढ़वा : अंतराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने वृहद तैयारी की है. पंचायत से लेकर जिला स्तर तक योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश प्रशासन ने दिये हैं. जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम गोविंद उवि के मैदान में आयोजित किया जायेगा, जहां सुबह 5.30 बजे से योग कार्यक्रम शुरू होगा. इसमें आम लोगों के साथ सांसद, विधायक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त सहित जिले के अन्य आला अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पतंजलि योग समिति को दायित्व दिया गया है. संध्या सात बजे से गोविंद उवि के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच व अन्य संस्था द्वारा गीत, नृत्य व नाटक का मंचन किया जायेगा.
पंचायत व प्रखंड स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बीडीअो को निर्देशित किया गया है. इसी तरह सभी प्रखंडों व पंचायतों में भी योग कार्यक्रम का तैयारी की गयी है.
विशेष रूप से सरकारी व गैर सरकारी सभी विद्यालयों में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों को योग कराने व योग का महत्व बताने के निर्देश शिक्षा विभाग ने दिया है.
नेहरू युवा केंद्र ने योगाभ्यास कराया : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू युवा केंद्र ने स्थानीय गोविंद उवि में पड़ोस युवा संसद सह योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री जन धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, निर्मल भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सांसद आदर्श ग्राम योजना आदि से संबंधित लोगों के बीच परिचर्चा आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उदघाटन गोविद उवि के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार, योग प्रशिक्षक संत योगेश्वर, समाजसेवी राजेश कुमार चौबे, प्रो आशीष कुमार वैद्य, नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल उदय सिंह व सहेली महिला मंडल की सचिव उषा देवी ने संयुक्त रूप से किया.
इस अवसर पर वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे अपने जीवन में नियमित रूप से अभ्यास करने का आह्वान किया. वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विद्या है, जो हमारे ऋषियों की देन है. आज योग की महत्ता को पूरा विश्व स्वीकार करने के लिये बिवश हुआ है. योग करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है. इसके पूर्व विषय प्रवेश लेखापाल उदय सिंह ने कराया, जबकि कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय सेवाकर्मी अनिल कुमार ने किया. इस अवसर पर अंकित दुबे, अखिलेश राम, रामलाल मेहता, जगतनारायण चौधरी, नीलिमा तिर्की, रचना पाठक, अर्चना पाठक, बालमुकुंद दुबे, पिपंती बाखला अन्य लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभायी.
छात्राओं को मिली जानकारी : रंका. स्थानीय कन्या उवि रंका में नेहरू युवा केंद्र नेे योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें संत योगेश्वर ने छात्राओं को योग की जानकारी दी. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए योग का अभ्यास भी कराया.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है तथा योग सभी रोगों की दवा है. इस अवसर पर जिप सदस्य उमा देवी, नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल उदय सिंह, समाजसेवी राजेश कुमार चौबे, जयशंकर तिवारी, प्रीति तिवारी, शारदा कुमारी, अमरेंद्र कुमार, संदेश चौबे, सांसद प्रतिनिधि सुनील माली, विश्वनाथ सिंह, शिवशंकर सोनी अन्य लोग उपस्थित थे.
योग दिवस को लेकर तैयारी पूरी : रमना. 21 जून को आयोजित होनेवाले विश्व योग दिवस की तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड का मुख्य कार्यक्रम उवि के परिसर में आयोजित किया जायेगा. इसमें विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों सहित आम लोग भी हिस्सा लेंगे. योग शिक्षक अखिलेश कुमार आर्य ने बताया कि योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन सुबह छह बजे से शुरू होगा, जो आठ बजे तक चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >