नगरऊंटारी : प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए 50 लाभुकों के बीच एक लाख 86 हजार रुपये का चेक वितरण किया़ इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि स्वच्छता मिशन आम लोगों का मिशन है़ इसे योजना के रूप में नहीं लें. उन्होंने कहा कि एक अच्छा मकान होते हुए भी यदि उसमें शौचालय नहीं हो, तो यह अच्छी बात नहीं है़ शौचालय नहीं रहने पर महिलाओं को बाहर निकलना पड़ता है़
उन्होंने कहा कि समय की मांग को देखते हुए प्रत्येक धर में शौचालय का निर्माण कराने की योजना केंद्र सरकार की है़ उन्होंने कहा कि जंगल की अनावश्यक कटाई के कारण क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष दुख की स्थिति उत्पन्न होती है. एसडीओ राजेश कुमार साह ने कहा कि नगर पंचायत में 180 शौचालय निर्माण का लक्ष्य था, जिसमें 2000 आवेदन प्राप्त हुए थे़
सभी आवेदन को जिला भेज दिया गया है़ मौके पर क्षेत्र पदाधिकारी कौशल किशोर प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुंज बिहारी सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गजनफर अली खान प्रखंड प्रमुख रवींद्र कुमार पासवान राजरेखा पासवान, विभूति भूषण चौबे, शैलेश चौबे भगत दयानंद यादव, विनय पांडेय सहित बड़ी संख्या में नवजवान संघर्ष मोरचा के कार्यकर्ता उपस्थित थे़ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो महमूद आलम ने किया़
