झाविमो की आर्थिक नाकेबंदी का पहला दिन
झाविमो द्वारा आहूत आर्थिक नाकेबंदी को लेकर मेराल में जिलाध्यक्ष सहित 200 कार्यकर्ता गिरफ्तार
गढ़वा जिले में झाविमो की आर्थिक नाकेबंदी
रही बेअसर
गढ़वा/मेराल : स्थानीय नीति के विरोध में झारखंड विकास मोरचा केंद्रीय कमेटी द्वारा आहूत आर्थिक नाकेबंदी का जिला में असर देखने को नहीं मिला़ झाविमो के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 200 कार्यकर्ताओं ने मेराल रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रोका तथा बॉक्साइट लोडिंग कार्य को बाधित करने का प्रयास किया़ इस दौरान मेराल पुलिस श्री गुप्ता सहित 200 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाना ले आयी़
हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्होंने 50 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी 48 घंटे के लिए किया गया है. इस मौके पर झाविमो के जिलाध्यक्ष सूरज गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार दमनकारी नीति अपना रही है़
सरकार की स्थानीय नीति राज्य के लोगों के हित में नहीं है. इसका झाविमो विरोध करता है और खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बनाने की मांग कर रही है़ इन्हीं बातों को लेकर केंद्रीय कमेटी ने पूरे राज्य में आर्थिक नाकेबंदी की है़
उन्होंने कहा कि सरकार गरीब विरोधी है़ राज्य में भय, भूख व भ्रष्टाचार चरम पर है़ इस मौके पर गिरफ्तार होनेवाले लोगों में गढ़वा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विरेंद्र साव, युवा झाविमो के जिलाध्यक्ष मो नेसार, देवदास प्रजापति, मेराल प्रखंड अध्यक्ष गोरखनाथ साह, डंडई के राजकुमार गुप्ता, विजय सिंह खरवार, सुधीर दुबे, राजेंद्र अग्रहरी, दिनेश शर्मा, बसंत पासवान, अनिल चौहान, अजय चंद्रवंशी, रामेश्वर राम, चिंता देवी, विनय सिंह, उदय सिंह, दीनानाथ पांडेय, कृष्णा दत्त मेहता, अरविंद चंद्रवंशी, राजकुमार साह, ब्रजेश कुमार, शिवबचन चौधरी, ताजुद्दीन अंसारी, रामलाल भुईंहर, देवंती देवी, मीना देवी सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है़
आर्थिक नाकेबंदी को लेकर चौकस था प्रशासन
झाविमो द्वारा आहूत आर्थिक नाकेबंदी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था़ जिले के सभी सीमाओं को पुलिस ने सील कर दिया था़ जगह-जगह पर बंदी को विफल बनाने के लिए पुलिस तैनात थी़
नगरऊंटारी के मुड़ीसेमर में उत्तर प्रदेश की सीमा पर तथा छत्तीसगढ़ के गोदरमाना सीमा पर पुलिस तैनात थी़ इसके अलावा शहर के विभिन्न मार्गों में सुबह से ही बंद को विफल करने के लिए पुलिस गश्त लगा रही थी़ विदित हो कि गुरुवार को उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में बंद से निबटने के लिए जिला प्रशासन की बैठक हुई, जिसमें बंद को विफल करने की रणनीति पुलिस ने बनायी थी़
