गढ़वा : गढ़वा जिले की आदिम जनजातियों के पेयजल की स्थिति का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिये गये हैं. उपायुक्त डॉ नेहा आरोड़ा ने पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को 10 दिन के अंदर सभी आदिम जनजाति के गांवों का दौरा कर वहां पेयजल से संबंधित स्रोतों की स्थिति का रिपोर्ट तैयार करने को कहा है़
उल्लेखनीय है कि आदिम जनजाति बहुल गांवों में आज भी सरकारी तौर पर पेयजल के साधन उपलब्ध नहीं कराये जा सके हैं. वे परंपरागत रूप से प्राकृतिक जलस्रोतों पर ही निर्भर हैं.
