भवनाथपुर : प्रखंड के कैलान पंचायत के मुखिया राजकिशोर सिंह सहित 10 लोगों पर रंगदारी का मामला थान में दर्ज किया है. गांव के डीलर चंद्रदेव प्रसाद के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिन लोगों पर प्राथमिकी कि गयी है, उनमें राजकिशोर सिंह मुखिया, संजय यादव, बिगा यादव, राजमोहन यादव, सुरेश साह, प्रदीप यादव, परेश यादव, लालबिहारि साह, सकेंद्र साह, राजेश्वर यादव शामिल हैं.
समाचार के अनुसार डीलर चंद्रदेव प्रसाद ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि मुखिया हमसे दो क्विंटल चावल, 50 लीटर केरोसिन तथा 10 हजार रुपये प्रतिमाह कि मांग कर रहे थे, लेकिन हमने इनकार कर दिया. तीन जून को भवनाथपुर एफसीआइ गोदाम से 125 बैग चावल लेकर आये थे और दुकान पर उतार रहे थे कि मात्र आठ बैग चावल उतारना रह गया था कि तभी मुखिया व उनके समर्थक गाड़ियों को अपने कब्जा मे लेकर धक्का देकर गाड़ी को पश्चिम दिशा तरफ ले गये और कालाबजारी का आरोप लगा कर हंगामा किये. इतना ही नहीं दुकान में मुखिया ने ताला भी बंद कर दिया है.
