एक-एक विद्यालय को गोद लें बीडीओ : डीसी

जिले में चिटफंड कंपनी के क्रियान्वयन पर नजर रखने के निर्देश एक सप्ताह में मांगी सुखाड़ व आंधी से हुई क्षति के आकलन की रिपोर्ट गढ़वा : जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई. बैठक में जिले में चल रहे सभी विकास कार्यों को मॉनसून के पूर्व […]

जिले में चिटफंड कंपनी के क्रियान्वयन पर नजर रखने के निर्देश
एक सप्ताह में मांगी सुखाड़ व आंधी से हुई क्षति के आकलन की रिपोर्ट
गढ़वा : जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई. बैठक में जिले में चल रहे सभी विकास कार्यों को मॉनसून के पूर्व समाप्त करने के निर्देश दिये गये़ उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एक-एक विद्यालय को गोद लें और उसमें बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने का प्रयास करें. साथ ही विद्यालय का नियमित भ्रमण करते हुए वहां बच्चों को कम से कम एक घंटी पढ़ायें.
उन्होंने कम से कम एक-एक मॉडल विद्यालय के रूप में स्थापित करने को कहा़ उपायुक्त ने जिले में चिटफंड कंपनी पर निगरानी रखने व चिह्नित करते हुए उस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये़ जिले में चरमरायी बीएसएनएल की स्थिति पर डीसी ने दूरसंचार विभाग के एसडीओ के प्रति नाराजगी जाहिर की़ डीसी ने कहा कि बीएसएनएल की खराब स्थिति की वजह से जिले का दूरभाष व्यवस्था व इंटरनेट व्यवस्था प्रभावित हो रहा है़
एसडीओ ने इस पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि उन्हें तेल के रूप में कम ईंधन दिया जा रहा है़ इस वजह से वे नियमित इंटरनेट सेवा नहीं दे पा रहे हैं. इस पर उपायुक्त ने अपनी ओर से एक पत्र विभाग को लिखने की बात कही़ बैठक में जिले के 83 नये स्थानों पर बीएसएनएल का टावर लगाने के लिए जमीन चिह्नित करने के लिए अंचल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया़ उपायुक्त ने एक सप्ताह के अंदर सुखाड़ व आंधी से हुई क्षति का आकलन करते हुए रिपोर्ट सौंपने का निर्देश अंचल पदाधिकारियों को दिया़ बैठक में सही तरीके से काम नहीं करनेवाली सहिया को हटाने के भी निर्देश दिये गये़ बीडीओ को निर्देश दिया गया कि पंचायतवार यह रिपोर्ट तैयार करें कि वहां पंचायत कार्यालय के लिए क्या-क्या संपत्ति खरीदी गयी है और उसका वर्तमान उपयोग कैसे हो रहा है़
जिस पंचायत कार्यालय में खरीदी गयी सामग्री नहीं पायी जायेगी, वहां संबंधित लोगों पर कार्रवाई होगी़ बैठक में उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, अपर समाहर्ता जुल्फीकार अली, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, बीडीओ सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >