आप कौन से सचिवालय के अधिकारी हैं

जांच के दौरान बीडीओ के जवाब से भड़के प्रधान सचिव स्थल जांच की बात पर बीडीओ ने कहा था कि रोजगार सेवक करते हैं स्थल की जांच ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव ने डोभा के निर्माण का निरीक्षण किया भवनाथपुर (गढ़वा) : ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा ने गुरुवार को भवनाथपुर […]

जांच के दौरान बीडीओ के जवाब से भड़के प्रधान सचिव
स्थल जांच की बात पर बीडीओ ने कहा था कि रोजगार सेवक करते हैं स्थल की जांच
ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव ने डोभा के निर्माण का निरीक्षण किया
भवनाथपुर (गढ़वा) : ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा ने गुरुवार को भवनाथपुर प्रखंड के चपरी, कैलान, सिंदुरिया, बनसानी आदि गांवों का भ्रमण कर वहां हो रहे डोभा निर्माण कार्य की जानकारी ली़ उनके साथ उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा भी उपस्थित थी़
जंगली व पगडंडीवाले रास्ते से गुजरते हुए श्री सिन्हा ने करीब दो दर्जन योजनाओं का निरीक्षण किया़ कैलान पंचायत में आधा दर्जन डोभा निर्माण का निरीक्षण करते हुए योजना की प्रगति व चयनित स्थल पर नाराजगी जतायी़
उन्होंने बीडीओ व रोजगार सेवक पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया़ उन्होंने बीडीओ शशि भूषण वर्मा को डांटते हुए कहा कि वे फील्ड में नहीं घूमते हैं, इस वजह से यह हाल हुआ है़ इस पर बीडीओ ने अपना बचाव करते हुए कहा कि फील्ड का काम रोजगार सेवक देखते हैं. बीडीओ के इस जवाब पर प्रधान सचिव ने और ज्यादा नाराजगी जताते हुए कहा कि आप कौन-सा सचिवालय के अधिकारी है़ं इसके पश्चात श्री सिन्हा ने कैलान के ही लोक टोला स्थित नगीना यादव के खेत में बन रहे तालाब निर्माण की जांच की़
उन्होंने तालाब निर्माण स्थल को अनुपयोगी बताते हुए बीडीओ को निर्देश दिया कि वे इस योजना को रद्द करें. इसके पश्चात उन्होंने कैलान के ही रामनाथ यादव, रामदास कोरवा, श्याम बिहारी यादव, घूरा कोरवा द्वारा बनाये जा रहे डोभा निर्माण स्थल की जांच की़ इनमें से कहीं भी बोर्ड, शेड व मेडिकल कीट नहीं पाया गया़ रोजगार सेवक अनूप तिवारी ने अधिकारियों को जानकारी दी थी कि नौ डोभा का निर्माण भौतिक रूप से पूर्ण हो चुका है, लेकिन निरीक्षण के क्रम में सभी योजनाएं अधूरी पायी गयी़ चपरी पंचायत के सिंघीताली में किसमतिया देवी के नाम से बन रहा डोभा दूसरे की जमीन पर बनता हुआ पाया गया़
हूरा कोरवा के नाम का डोभा भी दूसरे के खेत में बनाया जा रहा था़ रामदास कोरवा के खेत में बन रहा डोभा का स्थल भी गलत पाया गया़ वहां सरकारी कुआं को भरकर डोभा बनाने की बात सामने आयी़ सिंदुरिया पंचायत में रेलवे साइडिंग के पास बन रहा डोभा निर्माण में जेसीबी लगाने की शिकायत पायी गयी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >