मझिआंव (गढ़वा) : मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित उत्क्रमित मवि अखौरीतहले के छात्रों ने ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी पर मध्याह्र भोजन का चोरी करने का आरोप लगाया है़ इसके विरोध में विद्यार्थी मझिआंव बीआरसी कार्यालय पहुंचे, जहां बीइइओ एसएन चौबे से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की़ श्री चौबे द्वारा आश्वासन के बाद छात्र वापस लौटे़
समाचार के अनुसार सोमवार की रात कक्षा एवं सात के छात्र रिंकू कुमार, नीतिश कुमार व मंटू कुमार आदि छात्रों ने अध्यक्ष को एक बोरा चावल ले जाते देखा़ इसके बाद मंगलवार को उक्त बच्चों ने इसकी जानकारी अन्य बच्चों को दी़ इसके बाद छात्रों ने अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर दी़ इस पर अध्यक्ष ने रिंकू नामक छात्र की पिटाई कर दी़ इससे आक्रोशित हो सभी बच्चे बीइइओ के पास पहुंचे थे़
इस मौके पर छात्र अभिषेक कुमार, रिंकू कुमार, अमर कुमार, मंटू कुमार, अंकित कुमार, गौतम कुमार, छोटू कुमार, सोनू कुमार, नितिश कुमार, धनंजय कुमार, रौशन कुमार आदि उपस्थित थे़
