दुर्घटना में दो लोग घायल

गढ़वा : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोचया गांव निवासी अफरोज अंसारी मोटरसाइकिल व जीप की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया़ दुर्घटना के बाद सबसे पहले उसे नगरऊंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भरती किया गया, जहां से उसे फिर गढ़वा के लिए रेफर किया गया़ लेकिन यहां भी उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए […]

गढ़वा : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोचया गांव निवासी अफरोज अंसारी मोटरसाइकिल व जीप की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया़ दुर्घटना के बाद सबसे पहले उसे नगरऊंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भरती किया गया, जहां से उसे फिर गढ़वा के लिए रेफर किया गया़ लेकिन यहां भी उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया़ समाचार के अनुसार अफरोज सोमवार को अपनी मोटरसाइकिल से आ रहा था़ इसी दौरान मकदूम गैरेज के पास उसकी मोटरसाइकिल की एक कमांडर गाड़ी से टक्कर हो गयी़ इधर एक अन्य घटना में मेराल थाना क्षेत्र के पचफेड़ी गांव निवासी रशीद अंसारी नामक व्यक्ति मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया़ उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती किया गया है़
गढ़वा. गढ़वा-चिनिया मार्ग पर कल्याणपुर हैलीपैड के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये़ घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव निवासी मृत्युंजय कुमार गुप्ता व सोनपुरवा मुहल्ला निवासी चंदन कुमार राम शामिल हैं. दोनों को गढ़वा सदर अस्पातल में इलाज के लिए भरती किया गया है़ समाचार के अनुसार सड़क पर एक जानवर को बचाने के दौरान वे मोटरसाइकिल से गिर गये और बुरी तरह जख्मी हो गये़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >