बड़गड़(गढ़वा) : बड़गड़ प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में झामुमो द्वारा बुलाया गया बंद विफल रहा. स्थानीय नीति के विरोध में यह बंद बुलाया गया था. लेकिन बड़गड़ में जनजीवन आम दिनों की तरह सामान्य रहा. यहां एक भी झामुमो कार्यकर्ता सड़कों पर नहीं दिखे. लेकिन जबरन बंद करानेवालों से निबटने के लिए बड़गड़ पुलिस पिकेट प्रभारी मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में जवानों को सुबह पांच बजे से ही गश्ती करते देखा गया. बस पड़ाव व मुख्य बाजार में पुलिस मुस्तैद थी. बड़गड़ की सभी दुकानें खुली रही तथा वाहनों का आवागमन सामान्य रहा.
बड़गड़ में झामुमो का बंद विफल
बड़गड़(गढ़वा) : बड़गड़ प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में झामुमो द्वारा बुलाया गया बंद विफल रहा. स्थानीय नीति के विरोध में यह बंद बुलाया गया था. लेकिन बड़गड़ में जनजीवन आम दिनों की तरह सामान्य रहा. यहां एक भी झामुमो कार्यकर्ता सड़कों पर नहीं दिखे. लेकिन जबरन बंद करानेवालों से निबटने के लिए बड़गड़ पुलिस […]
