चिनियां में 36 बंद समर्थक गिरफ्तार

चिनियां (गढ़वा) : चिनियां प्रखंड में बंद का असर देखने को मिला. यहां झामुमो कार्यकर्ता सड़कों पर निकलकर सरकार के विरोध में नारे लगाये तथा दुकानें बंद करायी. बंद की वजह से यहां का जनजीवन प्रभावित रहा. रामनाथ तुरी के नेतृत्व में बंद समर्थकों ने चिनियां प्रखंड में जुलूस निकाला. इस दौरान 36 बंद समर्थकों […]

चिनियां (गढ़वा) : चिनियां प्रखंड में बंद का असर देखने को मिला. यहां झामुमो कार्यकर्ता सड़कों पर निकलकर सरकार के विरोध में नारे लगाये तथा दुकानें बंद करायी. बंद की वजह से यहां का जनजीवन प्रभावित रहा. रामनाथ तुरी के नेतृत्व में बंद समर्थकों ने चिनियां प्रखंड में जुलूस निकाला.
इस दौरान 36 बंद समर्थकों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया. जिन्हें हिरासत में लिया गया, उनमें उपप्रमुख फारूख मंसूरी, सूरज प्रसाद, रहीम हाफीज, बेलाल अंसारी, रविंद्र सिंह, रामबदन राम, महेंद्र प्रसाद, राजेंद्र कोरवा, वंशीधर यादव, जहीर मंसूरी, नौशाद मंसूरी, हीरामन सिंह, हनीफ अंसारी सहित अन्य लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >