मेरे हृदय में बसते हैं अधिवक्ता

गढ़वा : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने कहा है कि अधिवक्ता उनके हृदय में बसते हैं. किसी भी अधिवक्ता की समस्या को देखने के बाद वे उसे अपने मस्तिष्क में बैठा लेते हैं और समाधान करने का प्रयास करते हैं. मुख्य न्यायाधीश शनिवार को स्थानीय बार एसोसिशन भवन में आयोजित सम्मान […]

गढ़वा : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने कहा है कि अधिवक्ता उनके हृदय में बसते हैं. किसी भी अधिवक्ता की समस्या को देखने के बाद वे उसे अपने मस्तिष्क में बैठा लेते हैं और समाधान करने का प्रयास करते हैं. मुख्य न्यायाधीश शनिवार को स्थानीय बार एसोसिशन भवन में आयोजित सम्मान समारोह मे बोल रहे थे़ मुख्य न्यायमूर्ति ने कहा कि वे गढ़वा के अधिवक्ताओं की समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास करेंगे़
मुख्य न्यायाधीश शनिवार को जब बार एसोसिएशन भवन में कार्यक्रम में पहुंचे, तो वहां बिना प्लास्टर के उनके भवन को देख कर आश्चर्यचकित हो गये़ उन्होंने अधिवक्ताओं की ओर से मांग रखने के पूर्व ही उनकी समस्याओं के समाधान की बात कर डाली़ उन्होंने बार एसोसिएशन की महिलाओं के लिए एक छोटा कंपार्टमेंट तथा एक फ्रेस रूम बनाने को कहा़
मुख्य न्यायाधीश ने नया भवन बनाने के पूर्व अधूरे भवन को पूरा कराने के लिए सकारात्मक कदम उठाने की बात कही़ इसके पूर्व मुख्य न्यायाधीश व अन्य न्यायमूर्ति का अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय, सचिव भृगुनाथ चौबे, प्रेमचंद तिवारी, उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, प्रणव कुमार, करुणानिधि तिवारी, रामा सिन्हा व अवध किशोर चौबे ने बुके व शॉल से सम्मानित किया़ सचिव भृगुनाथ चौबे ने काफी लच्छेदार शब्दों से मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में स्वागत भाषण दिया़ कार्यक्रम में न्यायमूर्ति डीएन पटेल एवं एस चंद्रशेखर ने भी विचार व्यक्त किये़ कार्यक्रम का संचालन सुश्री तृप्ति तथा धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >