राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश

गढ़वा : निबंधन विभाग के महानिरीक्षक बालमुकुंद झा ने शुक्रवार को गढ़वा पहुंच कर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने राजस्व संग्रहण की स्थिति पर सभी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा की. श्रीझा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार उन्होंने जिले में राजस्व संग्रहण की गति बढ़ाने के निर्देश दिये हैं. सरकार का […]

गढ़वा : निबंधन विभाग के महानिरीक्षक बालमुकुंद झा ने शुक्रवार को गढ़वा पहुंच कर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने राजस्व संग्रहण की स्थिति पर सभी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा की. श्रीझा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार उन्होंने जिले में राजस्व संग्रहण की गति बढ़ाने के निर्देश दिये हैं.

सरकार का यह भी निर्णय है कि अधिकारी जिले में जाकर इसकी समीक्षा करें और निरीक्षण करें. उन्होंने कहा कि राजस्व, भवन निर्माण, निबंधन विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे लक्ष्य के अनुरूप प्रगति प्राप्त करें. यदि इसमें किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है, तो वे इसे रखें. उसे दूर करने का कार्य किया जायेगा. जिले में खतियान की ऑन लाईन इंट्री की गति में तेजी लाने व ऑनलाइन म्यूटेशन शुरू करने के भी निर्देश दिये गये हैं.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा भूमि अधिग्रहण की स्थिति व खास महाल की जमीन से संबंधित दिशा-निर्देश दिये गये हैं. इस अवसर पर अपर समाहर्ता जुल्फीकार अली, भूमि सुधार उपसमाहर्ता जीतेंद्र मुंडा, रजिस्ट्रार विपेश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >