शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

बस हादसा. पत्नी को विदा कर कमाने निकला था संदीप, 24 को हुई थी शादी दोपहर में पूरहे गांव पहुंचा संदीप यादव का शव मझिआंव (गढ़वा) : मझिआंव थाना क्षेत्र के पूरहे गांव में गुरुवार की सुबह से ही गांव में पूरा गम का माहौल था़ गांव के रमेश यादव के पुत्र संदीप यादव के […]

बस हादसा. पत्नी को विदा कर कमाने निकला था संदीप, 24 को हुई थी शादी
दोपहर में पूरहे गांव पहुंचा संदीप यादव का शव
मझिआंव (गढ़वा) : मझिआंव थाना क्षेत्र के पूरहे गांव में गुरुवार की सुबह से ही गांव में पूरा गम का माहौल था़ गांव के रमेश यादव के पुत्र संदीप यादव के बस दुर्घटना में मरने की खबर रात में ही गांव पहुंच चुकी थी़
दोपहर में जैसे ही संदीप का शव गांव में आया, उसके घर व आसपास कोहराम मच गया़ गांव व आसपास के लोग संदीप के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे हुए थे, लेकिन परिजनों की चित्कार सुनकर उनके भी आंख से आंसू गिरने लगे़ संदीप की मां सुभागवती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था़ मृतक के छोटे भाई मंदीप यादव ने कहा कि संदीप का विवाह 27 अप्रैल को कांडी प्रखंड के देवडीह सोनपुरवा गांव में दीनदयाल यादव की पुत्री से हुई थी़
चार मई की सुबह संदीप अपनी पत्नी को विदा करने के बाद शाम में तीन बजे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में काम करने के लिए निकला था़ रात में जब हादसे की सूचना मिली, तो सारे लोग अवाक रह गये़ गांव के जो भी लोग पहुंचे हुए थे, सरकार की मनरेगा योजना की आलोचना कर रहे थे़ उनका कहना था कि यदि मनरेगा ठीक से चलता, तो रोजगार के लिए गांव के लोगों को न बाहर जाना पड़ता और न ही इस तरह के हादसे का शिकार होना पड़ता़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >