18 लाख की लूट की घटना निकली फरजी

गढ़वा : गढ़वा शहर में बुधवार की शाम 18 लाख रुपये लूटे जाने की घटना घंटे भर बाद ही फरजी निकली. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आयी. गढ़वा थाना प्रभारी ने बताया िक जल्द ही राशि बरामद कर ली जायेगी. इससे पहले, बीकेबी ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक सुनील शर्मा व सहायक विनय […]

गढ़वा : गढ़वा शहर में बुधवार की शाम 18 लाख रुपये लूटे जाने की घटना घंटे भर बाद ही फरजी निकली. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आयी. गढ़वा थाना प्रभारी ने बताया िक जल्द ही राशि बरामद कर ली जायेगी. इससे पहले, बीकेबी ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक सुनील शर्मा व सहायक विनय प्रसाद ने थाने में िरपोर्ट लिखवायी थी िक बाइक सवार दो अपराधियों ने उनसे उस समय यह राशि लूट ली, जब दाेनाें एसबीआइ की मुख्य शाखा से पैसा निकाल कर टंडवा की ओर जा रहे थे. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मोटरसाइकिल से भागने में सफल रहे.
बताया था िक वे एसबीआइ की मुख्य शाखा से शाम 4.30 बजे 18 लाख रुपये निकाल कर एक झोले में रख कर मेन रोड से बीपी प्लॉजा के सामनेवाली गली से मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे. दाेनाें टंडवा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश ने उनकी बाइक में रगड़ मारते हुए हाथ से झोला छीन लिया. दाेनाें अपराधी आराम से भाग निकले. घटना के बाद मैनेजर व कर्मचारी ने गढ़वा थाने में जाकर इसकी सूचना दी थी.
थाने में पुलिस को लूट की घटना पर शक हुआ. प्रबंधक सुनील शर्मा व सहायक विनय प्रसाद से कड़ी पूछताछ की गयी. इसमें पता चला िक दोनों ने खुद फरजी लूट की कहानी रची थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >