रंका (गढ़वा) : रंका प्रखंड के मानपुर मदरसा में दहेज रोको अभियान कमेटी की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई. इसमें कमेटी के सदस्यों की पहल पर लड़की पक्ष से लिए गये दहेज की राशि को लड़का पक्ष ने वापस कराया. समाचार के अनुसार रंका के सोनपुरवा निवासी मुस्तकिम अंसारी के लड़के की शादी मेराल प्रखंड के पेशका निवासी सुभान अंसारी की पुत्री से तय हुआ था़
इसमें मुस्तकिम अंसारी ने सुभान अंसारी से दहेज के रूप में एक लाख रुपये लिये थे़ कमेटी की पहल पर मुस्तकिम अंसारी ने सुभान अंसारी को यह राशि लौटा दी़ इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष इमामुद्दीन अंसारी, कलाम अंसारी, आफताब अंसारी, असमुद्दीन अंसारी, इशहाक अंसारी, मौलाना अब्दुस सकुर सहित कई लोग उपस्थित थे़
