ग्राम प्रधान की लू लगने से मौत

बड़गड़ (गढ़वा) : बड़गड़ प्रखंड के काला खजूरी गांव के ग्राम प्रधान भूखा भुइहर(62 वर्ष) की मौत रविवार को लू लगने से हो गयी. ग्राम प्रधान के परिजनों के मुताबिक रविवार की दोपहर में अचानक ग्राम प्रधान की तबियत बिगड़ गयी. उनका इलाज स्थानीय स्तर पर ही देशी चिकित्सकों से कराया जा रहा था, इसी […]

बड़गड़ (गढ़वा) : बड़गड़ प्रखंड के काला खजूरी गांव के ग्राम प्रधान भूखा भुइहर(62 वर्ष) की मौत रविवार को लू लगने से हो गयी. ग्राम प्रधान के परिजनों के मुताबिक रविवार की दोपहर में अचानक ग्राम प्रधान की तबियत बिगड़ गयी.
उनका इलाज स्थानीय स्तर पर ही देशी चिकित्सकों से कराया जा रहा था, इसी क्रम में रात में उनकी मौत हो गयी. भूखा भुइहर की मौत सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी. पंचायत की मुखिया ललिता बाखला, क्लाडियूस बाखला, राजू दास, सुनील दास आदि ने ग्राम प्रधान के घर पहुंच कर शोक सांत्वना दी तथा परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >