गढ़वा : गढ़वा शहर के दिपुआं मुहल्ला के एक घर में मोबाइल फटने से दो लोग घायल हो गये. घायलों में अरविंद विश्वकर्मा का पुत्र धैर्य विश्वकर्मा व पुत्री परी विश्वकर्मा का नाम शामिल है. बैटरी फटने के बाद परी का पैर जल गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती किया गया है.
बताया गया कि मोबाइल को बिस्तर पर रख कर चार्ज में लगाया गया था. उपरोक्त लोग बेड पर बैठे थे. इसी बीच मोबाइल फट गया, जिसमें दोनों भाई-बहन घायल हो गये और बिस्तर भी जल गया.
