चिनियां व मेराल में 2000 कंबल बंटा

मेराल/चिनियां (गढ़वा) : झामुमो के केंद्रीय सचिव सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर ने मेराल स्टेडियम में 1000 असहायों व गरीबों के बीच कंबल वितरण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो गंठबंधन की सरकार गरीबों के विकास के लिए सतत प्रत्यनशील है. उन्होंने गढ़वा विधानसभा […]

मेराल/चिनियां (गढ़वा) : झामुमो के केंद्रीय सचिव सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर ने मेराल स्टेडियम में 1000 असहायों व गरीबों के बीच कंबल वितरण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो गंठबंधन की सरकार गरीबों के विकास के लिए सतत प्रत्यनशील है.

उन्होंने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ेपन की चर्चा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए झामुमो से जनप्रतिनिधि का चुनाव जनता आनेवाले दिनों में करेगी. इस अवसर पर झामुमो के जिलाध्यक्ष तुलसी सिंह खरवार, मेदिनी खां, धीरेंद्र चौबे, अरमान सिद्दिकी, परेश तिवारी, डॉ नीतीन मिश्र, मिथिलेश झा, दशरथ प्रसाद आदि उपस्थित थे.

कार्यक्रम के दौरान 20 लोग झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. इनमें मुख्य रूप से छोटेलाल मेहता, कुंदन चौधरी, सर्वेश तिवारी, केशवर सिंह व शरीफ अंसारी शामिल हैं. उधर चिनिया प्रखंड में भी श्री ठाकुर ने 1000 गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया.

इस मौके पर श्री ठाकुर ने मकर संक्रांति की शुभकामना देते हुए कंबल के साथ चूड़ा का भी वितरण किया. इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावा प्रखंड अध्यक्ष गंगेश्वर सिंह खरवार,चैतू सिंह खरवार, हीरामन सिंह, फिरोज अहमद, बाजी लाल गुप्ता, नीलू खां, संजय चौधरी, काशी राम, संत पांडेय, आशीष अग्रवाल, नइम खां,रहीमन अंसारी, गुड्ड आलम सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >