जिले का तापमान 44.5 डिग्री पहुंचा

योजनाओं के लिए राशि की कमी नहीं ग्रामीण पीएम के कार्यक्रम का देखेंगे सीधा प्रसारण मेराल : ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत मेराल सीओ प्रदीप कुमार शुक्ला ने मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का ग्रामीणों को सीधा प्रसारण दिखाने का निर्णय लिया […]

योजनाओं के लिए राशि की कमी नहीं
ग्रामीण पीएम के कार्यक्रम का देखेंगे सीधा प्रसारण
मेराल : ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत मेराल सीओ प्रदीप कुमार शुक्ला ने मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का ग्रामीणों को सीधा प्रसारण दिखाने का निर्णय लिया गया. साथ ही पंचायत स्तर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न विषयों से ग्रामीणों को जानकारी देने पर चर्चा की गयी. इसके प्रचार प्रसार के लिए मुखिया सेविका सहायिका पंचायत सेवक को जवाबदेही दी गयी़
गरमी को देखते हुए पेयजल समस्या से निबटने के लिये चापाकल लगाने तथा सिंचाई के लिए डोभा का निर्माण करने का निर्णय लिया गया़ इस मौके पर कनीय अभियंता धमेंद्र मिश्रा, रंजीत कुमार, राकेश कुमार, मुखिया दुखन चौधरी, विजय सिंह, रंजीता देवी, हरिवंश तिवारी, सुषमा कुशवाहा, देवीशरण पासवान, सुषमा सिंह, पंचायत सेवक जगजीवन राम, प्रभु दयाल राम, गणेश यादव, प्रखंड प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >