जिले का तापमान 44. 5 डिग्री पहुंचा

गढ़वा : गढ़वा का तापमान इस सप्ताह लगातार बढ़ रहा है. शुक्रवार की दोपहर गढ़वा तथा आसपास के क्षेत्रों में तापमान बढ़ कर 44. 5 सेल्सियस तक पहुंच गया है. जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है. इसके कारण दिन में जहां लोगों को भीषण गरमी एवं लू का सामना करना […]

गढ़वा : गढ़वा का तापमान इस सप्ताह लगातार बढ़ रहा है. शुक्रवार की दोपहर गढ़वा तथा आसपास के क्षेत्रों में तापमान बढ़ कर 44. 5 सेल्सियस तक पहुंच गया है. जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है.
इसके कारण दिन में जहां लोगों को भीषण गरमी एवं लू का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रात में भी लोगों को गरमी से राहत नहीं मिल रही है. विशेष रूप से इस समय शादी-व्याह के व्यस्तलगन के कारण लोगों को कार्यक्रम करने में काफी परेशानी हो रही है. थोड़ी सी भी असावधानी से लोग लू का शिकार हो जा रहे हैं. सभी कार्यालयएवं विद्यालय खुले रहने के कारण लोगों को अपनी दिनचर्या में परेशानी हो रही है. लोगों को काफी सावधानी केसाथ घर से बाहर निकलना पड़ रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दो-तीन दिनों में तापमान और बढ़ने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >