डीएवी पब्लिक स्कूल में 77 वें गणतंत्र दिवस का किया गया आयोजन

77 वें गणतंत्र दिवस के उत्सव को डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर टाउनशिप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया.

प्रतिनिधि भवनाथपुर. 77 वें गणतंत्र दिवस के उत्सव को डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर टाउनशिप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया.मुख्य अतिथि के रूप में डीजीएम सेल एसयू मेदा उपस्थित होकर विद्यालय के प्राचार्य आर के सिंह के साथ ध्वजोत्तोलन किया. राष्ट्रगान होने के बाद विद्यालय के चारों सदन के छात्रों के द्वारा परेड मार्च और झंडे को सलामी दी गयी. विद्यालय के प्राचार्य आरके सिंह, एसयू मेदा, बुलु दिगल, भगवान पाणिग्रही, एन के पांडे, सौरभ राठी, सीताराम पाठक को पुष्प गुच्छ एवं फलदार वृक्ष के पौधों को देखकर विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया. मुख्य अतिथि श्याम उज्जवल मेदा ने भी विद्यालय के बच्चों एवं उपस्थित अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की. इस अवसर पर अनुमंडल स्तर पर हुए भाषण प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्रा पूर्णिमा पांडेय एवं मयंक राज गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि ने प्रदान किया. साथ ही नेशनल लेवल पर पहुंची विद्यालय की तीन छात्राएं पूर्णिमा प्रिया एवं आकृति को मेडल एवं प्रमाण पत्र एजीएम भगवान पानीग्रही, सीताराम पाठक एवं वैश खान ने प्रदान किया.इस पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पूनम चौबे, छात्रा पीहू परमार, स्पृहा यादव, समृद्धि प्रशांत सहाय एवं पूर्णिमा पांडे ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जयशंकर तिवारी ने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >