सवा स्मार्ट धान उपयोगी : पंकज

बीरबंधा में किसान सम्मेलन का आयोजन सवाना बीज कंपनी ने दर्जनों किसानों को पुरस्कृत किया गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के बीरबंधा गांव में गुरुवार को सवाना बीज कंपनी के तत्वावधान में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उत्कृष्ट किसानों को कंपनी ने पुरस्कृत किया. कार्यक्रम का उदघाटन सवाना बीज कंपनी के छत्तासगढ़ […]

बीरबंधा में किसान सम्मेलन का आयोजन

सवाना बीज कंपनी ने दर्जनों किसानों को पुरस्कृत किया

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के बीरबंधा गांव में गुरुवार को सवाना बीज कंपनी के तत्वावधान में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उत्कृष्ट किसानों को कंपनी ने पुरस्कृत किया. कार्यक्रम का उदघाटन सवाना बीज कंपनी के छत्तासगढ़ राज्य प्रबंधक पंकज गुप्ता व बीरबंधा के मुखिया अलीजमा अंसारी ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए पंकज गुप्ता ने कहा कि कम बारिश वाले इस गढ़वा जिले के किसानों के लिए सवा स्मार्ट धान वरदान साबित हुआ है. बारिश नहीं होने के बावजूद कई किसानों को अच्छी उपज हुई है.

उन्होंने कहा कि सवा स्मार्ट धान के छोटे कद के पौधे क्लोरोफाइल युक्त होने की वजह से खखरा-बदरा से मुक्त होता है. साथ ही इसका फसल गिरने के प्रति सहनशील होते हैं. उन्होंने कहा कि सवा स्मार्ट धान जिले के कई सुदूर इलाकों के किसानों ने लगाया. इनमें रंका अनुमंडल के कई गांव के किसानों को इसका काफी लाभ मिला.

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अगर इस कंपनी के धानों की उपज से लाभ मिलता है, तो उन्हें एक बार अवश्य इसे अपनाना चाहिए. मौके पर सवा स्मार्ट धान लगानेवाले दर्जनों किसानों को कंपनी की ओर से पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर कंपनी के जिला प्रभारी पीके प्रेमी, बलरामपुर के नीरज सिंह, विकास गुप्ता, शिव कुशवाहा, चंदन गुप्ता, साबिर अंसारी बीरबल साव काफी संख्या में किसान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >