रंका(गढ़वा) : रंका प्रखंड के 14 पंचायतों में से नौ पंचायत की बागडोर महिला मुखिया के हाथ में होगी. इनमें से एक मुखिया को छोड़ कर आठ महिला मुखिया पुराने मुखिया को हराकर निर्वाचित हुई हैं. रंका प्रखंड में महिलाओं के लिए आठ और पुरुषों को छह सीट आरक्षित था. जिसमें नौ महिला व पांच पुरुष निर्वाचित हुये हैं. प्रखंड के दुधवल, चुतरू, सिरोईखूर्द, सोनदाग, रंका कला, कंचनपुर, मानपुर, खपरो एवं कटरा पंचायत की कमान महिला मुखिया के हाथ में होगी. उनके समक्ष पिछले पांच वर्षों की अपेक्षा अधिक विकास करने का दबाव भी उनके ऊपर होगा. इसमें वे कितना कामयाब हो पाती हैं. यह आनेवाला समय ही बता पायेगा.
सोमवार की देर शाम आये दो पंचायतों का परिणाम भी चौंकानेवाला आया. इसमें बहाहारा एवं तमगे कला पंचायत का नाम शामिल है. तमगे कला से जगदीश सिंह ने 862 मत प्राप्त कर बालमुकुंद सिंह को पराजित किया. जबकि बहाहारा पंचायत से शिव भुइयां ने 1072 मत प्राप्त कर रवींद्र पासवान को पराजित किया.
